Bihar

दो बाइक के बीच में हुई भीषण टक्कर, एक युवक की मौत तो तीन का चल रहा है इलाजPunjabkesari TV

4 days ago

आरा से एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आई है,,,,यहां दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने की टक्कर में एक युवक की मौत हो गई,,,,जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं,,,दरअसल गड़हनी थाना क्षेत्र के शिवपुर गांव के पास दो बाइकों के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई,,,,इस हादसे में 21 साल के युवक वीरू कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए,,,,इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई,,,,स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से सभी घायलों को आरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया,,,डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद एक घायल की हालत नाजुक देखते हुए उसे पटना रेफर कर दिया है,,,वहीं मृतक की पहचान चौरी थाना क्षेत्र के बेरथ गांव निवासी वीरू कुमार के रूप में की गई है,,,,वहीं घायलों में सूरज कुमार, बंटी कुमार और पंकज कुमार शामिल हैं,,,,इन सबका इलाज जारी है,,,इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच में जुट गई है,,,,