Bihar

‘घर से निकलोगी तो बहुत सारे पैसे मिलेंगे’, Bhagalpur से 5 नाबालिग छात्रा रहस्यमय ढंग से गायब |BiharPunjabkesari TV

30 minutes ago

भागलपुर जिले से एक बेहद सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां, नाथनगर थाना क्षेत्र के लालूचक इलाके से बुधवार की देर रात इलाके की पांच नाबालिग छात्राएं अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गईं, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया....सुबह जैसे ही परिजनों को बच्चियों के गायब होने की जानकारी मिली तो गांव में अफरा-तफरी और दहशत का माहौल बन गया.....परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है,  वहीं पुलिस इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू पर जांच में जुट गई है.... आशंका जताई जा रही है कि, किसी संगठित गिरोह ने बच्चियों को पैसे का लालच देकर बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया है.....