आरोपी DCLR Kanchan Kumari Jha रिश्वतकांड में जांच तेज, 3 Bank खाते फ्रीजPunjabkesari TV
3 days ago #Rosera #DCLR #KanchanJha #Vigilancekaaction
आरोपी DCLR कंचन कुमारी झा रिश्वतकांड में जांच तेज, तीन बैंक खाते किए गए फ्रीज
समस्तीपुर के रोसड़ा DCLR रिश्वतकांड में निगरानी अन्वेषण ब्यूरो की जांच लगातार जारी है। गिरफ्तार DCLR कंचन कुमारी झा और उनके घरेलू नौकर सुमित कुमार से जुड़े तीन बैंक खातों को फ्रीजकिया गया है। इन खातों में कुल 10.27 लाख रुपये जमा बताए गए हैं। वहीं तलाशी के दौरान मिले जमीन की खरीद से जुड़े दो दस्तावेजों की भी जांच की जा रही है। इससे पहले दोनों को दो लाख रुपये नकद और नई वॉशिंग मशीन रिश्वत लेते सरकारी आवास से गिरफ्तार किया गया था। तलाशी में 13.82 लाख रुपये की अतिरिक्त नकदी भी बरामद हुई थी।