RamNavami की ShobhaYatra में Muslim भाईयों ने की फूलों की वर्षा, भाईचारे का प्रतीक बन गया ये त्योहारPunjabkesari TV
1 hour ago समस्तीपुर के रोसड़ा में रामनवमी के मौके पर भक्ति के साथ भाईचारे की अनोखी मिसाल भी देखने को मिला,,,यहां निकली भव्य शोभायात्रा में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने फूलों की वर्षा की,,,मुस्लिम समुदाय के लोगों ने पानी पिलाकर रामभक्तों का स्वागत किया,,,,समस्तीपुर में रामनवमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया, लेकिन रोसड़ा की तस्वीर सबसे खास रही,,,,यहां बजरंग दल के नेतृत्व में निकली विशाल शोभायात्रा ने न सिर्फ भक्ति का रंग बिखेरा, बल्कि भाईचारे का संदेश भी दिया,,,,कर्पूरी ठाकुर स्टेडियम से शुरू हुई शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरती हुई आगे बढ़ी,,,,शोभायात्रा में भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, माता सीता और बजरंगबली की आकर्षक झांकियां लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं,,,ढोल-ताशों, शंख-ध्वनि और जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा माहौल भक्तिमय हो गया,,,वहीं रास्ते में कई जगहों पर महिलाओं ने आरती और रंगोली के साथ झांकियों का स्वागत किया,,,,लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर आपसी भाईचारे का संदेश दिया,,,,