Bihar

'काफी आर्थिक नुकसान..', शराबबंदी पर जीतनराम मांझी ने उठाए सवाल... गिनाई गड़बड़ियां, CM को दे डाली नसीहतPunjabkesari TV

1 hour ago

#Jitanrammanjhi #Bihar #NitishKumar 

केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कहा, "...हम बहुत समय से कह रहे हैं कि शराब नीति गलत नहीं है, शराबबंदी लागू होनी चाहिए। लेकिन, इसके क्रियान्वयन में गड़बड़ियां हैं। इसीलिए हम बार-बार नीतीश कुमार को यह कह रहे हैं, और हम उन्हें हमारे कहने पर तीसरी समीक्षा करने के लिए धन्यवाद देते हैं। तीसरी समीक्षा में यह है कि जो लोग मामूली शराब पीते हैं उन्हें नहीं पकड़ना है... लेकिन हमारे यहां क्रियान्वयन अधिकारी उसी को पकड़ते हैं और जो बड़ी-बड़ी तस्करी करते हैं उन्हें पैसे लेकर छोड़ रहे हैं। नीतीश कुमार को कार्रवाई करनी चाहिए। शराबबंदी से बिहार सरकार को काफी आर्थिक नुकसान हो रहा है, और नीतीश कुमार को भी इस पर सोचना चाहिए। यहां शराबबंदी तो हो नहीं रही, होम डिलीवरी हो रही है, और यहां महंगी शराब बिक रही है... इस पर सोचना चाहिए... इसकी समीक्षा तो होनी ही चाहिए..."