*जरा सी कहासुनी पर परिवार पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला, नाबालिगों को भी पीटा; CCTV में कैद वारदात*Punjabkesari TV
1 hour ago *जरा सी कहासुनी पर परिवार पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला, नाबालिगों को भी पीटा; CCTV में कैद वारदात*
पानीपत के किशनपुरा में समर्सिबल के पाइप के ऊपर से बाइक उतारने को लेकर हुआ विवाद, 5 घायल निजी अस्पताल में भर्ती पानीपत। पानीपत के किशनपुरा में मामूली कहासुनी के बाद एक परिवार पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि हमलावरों ने परिवार के सदस्यों के साथ बेरहमी से मारपीट की। इस दौरान नाबालिगों को भी नहीं बख्शा गया। घटना में 5 लोग घायल हो गए, जिन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, समर्सिबल के पाइप और बाइक उतारने को लेकर विवाद शुरू हुआ था। देखते ही देखते कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया और आरोपियों ने लाठी-डंडों व लोहे की रॉड से हमला कर दिया। हमले में स्वीटी ,कृष्ण,परवीन,ओर दो बच्चों को चोटें आई है।मारपीट की यह वारदात CCTV कैमरे में कैद होने की बात कही जा रही है। पीड़ित पक्ष ने किशनपुरा चौकी में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।