छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़कीं आंगनवाड़ी वर्कर, कहा- दिल्ली पुलिस वालों को नहीं देंगे अपनी बेटियांPunjabkesari TV
2 hours ago छात्रों पर लाठीचार्ज से भड़कीं आंगनवाड़ी वर्कर, कहा- दिल्ली पुलिस वालों को नहीं देंगे अपनी बेटियां
दिल्ली में संसद मार्च के दौरान युवाओं पर हुए लाठीचार्ज का मामला तूल पकड़ने लगा है......एक तरफ जहां विपक्षी दलों के नेता सड़क से लेकर संसद तक केंद्र की भाजपा सरकार को घेर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर हरियाणा में आंगनवाड़ी यूनियन ने बड़ा ऐलान कर दिया है......जी हां, छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में आज झज्जर में विभिन्न कर्मचारी संगठनों और आंगनबाड़ी कर्मचारियों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया......भारी बारिश के बावजूद कर्मचारी सड़कों पर उतरे, और उन्होंने दिल्ली पुलिस व सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए लघु सचिवालय पर पहुंचे......इस मौके पर आंगनवाड़ी यूनियन ने कहा कि, दिल्ली पुलिस ने निहत्थे छात्रों पर बेरहमी से लाठियां भांजकर अच्छा नहीं किया.....पुलिस और सरकार ने अपना क्रूर चेहरा दिखा दिया है, इसलिए अब हम कसम खाते हैं कि दिल्ली पुलिस और हरियाणा पुलिस वालों के घर अपनी बेटियों की शादी नहीं करेंगे......