‘सब कुछ छिन गया’ Kaithal में विवाहिता ने दी जान,छोड़ा दो पन्नों का सुसाइड नोट,पति समेत 5 पर केस दर्जPunjabkesari TV
50 minutes ago ‘सब कुछ छिन गया’ Kaithal में विवाहिता ने दी जान,छोड़ा दो पन्नों का सुसाइड नोट,पति समेत 5 पर केस दर्ज
हरियाणा के कैथल से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां दहेज के दानवों ने एक और बेटी की जिंदगी छीन ली। पुंज मोहल्ले में करीब 24 वर्षीय विवाहिता ज्योति ने ससुराल पक्ष की प्रताड़ना से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मौत को गले लगाने से पहले ज्योति ने दो पन्नों का बेहद दर्दनाक सुसाइड नोट छोड़ा, जिसमें उसने अपने पति और ससुराल वालों पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। जिसके बाद पुलिस ने शिकायत के आधार पर पति समेत पांच आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।