Haryana

पति बनकर स्कूल पहुंचा था अमित, फिर कर दिया शिक्षिका का कत्ल...2 घंटे में गिरफ्तारी- वजह चौंका देगीPunjabkesari TV

45 minutes ago

पति बनकर स्कूल पहुंचा था अमित, फिर कर दिया शिक्षिका का कत्ल...2 घंटे में गिरफ्तारी- वजह चौंका देगी
#Faridabad  #LadyTeacherMurderCase  #AccusedArrest  #CCTV   #CrimeNews  #Police  #Haryana  

फरीदाबाद पुलिस की गिरफ्त में दिख रहा ये वही हैवान है, जिसने सिकरौना गांव स्थित सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल की एक 26 वर्षीय शिक्षिका पर 32 सेकेंड में चाकू से 30 बार ताबड़तोड़ वार किया, और बड़ी ही बेरहमी से उसे मौत के घाट उतार दिया......ये सनसनीखेज वारदात स्कूल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसे देखकर सबके होश उड़ गए......पुलिस को सूचना मिली, तो महज 2 घंटे के अंदर आरोपी को दबोच लिया, और अब पूछताछ में हत्या के कारणों का भी खुलासा हो गया है......जी हां, दरअसल, 21 वर्षीय आरोपी अमित गांव कोट का रहने वाला है, और 2 साल पहले शिक्षिका संध्या अमित के ही गांव के एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ाती थी......इसी दौरान दोनों के बीच जान पहचान हुई, और दोनों के बीच बातचीत होने लगी.....संध्या अमित से पीछा छुड़ाना चाहती थी, लेकिन अमित बार-बार उसका पीछा करता था......आखिर में तंग आकर संध्या ने अमित को पुलिस में शिकायत करने की धमकी दे दी, और बात करनी बंद कर दी, जिसके बाद अमित संध्या के स्कूल में उसका पति बनकर गया, और जैसे ही संध्या स्कूल से बाहर निकली, अमित ने उसे दबोच लिया और चाकू से इतने हमले किए कि संध्या की मौके पर ही जान निकल गई......
 

NEXT VIDEOS