पानीपत में प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत,पति की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जानPunjabkesari TV
46 minutes ago पानीपत में प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत,पति की प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान
पानीपत के देशराज कॉलोनी से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है... यहां एक 28 वर्षीय शादीशुदा युवती ने तेजाब पीकर अपनी जान दे दी...मृतका की पहचान नेहा के रूप में हुई है,जिसके बारे में बताया जा रहा है कि उसकी शादी सात साल पहले गौरव नामक शख्स से हुई थी...नेहा ने ये शादी परिवार की इच्छा के विरुद्ध जाकर की थी...दोनों ने प्रेम विवाह किया था मगर शादी होते ही इस विवाह से प्रेम खत्म हो गया और फिर शुरू हुई नेहा की प्रताड़ना...परिजनों का आरोप है कि नशे का आदी उसका पति उससे मारपीट करता था और ससुराल भी दहेज के लिए सके प्रताड़ित करते थे...दो बच्चों की मां नेहा घरों में झाड़ू-पोछा का काम कर अपने बच्चों को जैसे-तैसे पालती थी...