MC ऑफिस और मॉडल स्कूल में बम की धमकीPunjabkesari TV
35 minutes ago शुक्रवार को पूरा प्रदेश जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जींद दौरे को देखने में व्यस्त था...तभी रोहतक नगर निगम के कमिश्नर सत्येंद्र दुहन की मेल पर एक ऐसा मैजेस आया, जिसने हड़कंप मचा दिया... ये एक धमकी भरा मैसेज था, जिसमें नगर निगम कार्यालय और मॉडल स्कूल को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी...जिसके बाद आननफानन में नगर निगम कार्यालय को खाली करवाया गया... मॉडल स्कूल को भी बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद स्कूल प्रशासन की तरफ से बच्चों के अभिभावकों को फोन करके छुट्टी करने की बात बताई गई। इसके बाद जब अभिभावक स्कूल पहुंचे तो मामले का पता चला, जिसके बाद अभिभावक भी बच्चों को लेकर डरे हुए नजर आए...