सद्भाव यात्रा के बाद सभी 23 जिलों में शक्ति प्रदर्शन करेंगे बृजेंद्र सिंह, पानीपत से किया आगाजPunjabkesari TV
36 minutes ago सद्भाव यात्रा के बाद सभी 23 जिलों में शक्ति प्रदर्शन करेंगे बृजेंद्र सिंह, पानीपत से किया आगाज
#Panipat #BrijendraSingh #SadbhavYatra #Congress #Haryana
हरियाणा की 90 की 90 विधानसभाओं में पैदल चलते हुए सद्भाव यात्रा निकाल चुके कांग्रेस नेता बृजेंद्र सिंह ने अब नई लड़ाई छेड़ दी है......यात्रा के बाद बृजेंद्र सिंह अब प्रदेश के सभी 23 जिलों में कार्यकर्ता सम्मेलन के जरिए अपनी शक्ति का प्रदर्शन करेंगे......पूर्व सांसद बृजेंद्र सिंह ने आज पानीपत में कार्यकर्ता सम्मेलन किया, और यहीं से शक्ति प्रदर्शन का आगाज कर दिया......कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंचने पर बृजेंद्र सिंह का फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया गया, और बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं में हिस्सा लिया......इस मौके पर कार्यकर्ता सम्मेलन को शक्ति प्रदर्शन कहे जाने के सवाल पर बृजेंद्र सिंह ने प्रतिक्रिया दी, और बताया कि सद्भाव यात्रा के दौरान बड़ी संख्या में नए और पुराने लोग पार्टी से जुड़े हैं, जिन्हें एकजुट रखने के लिए हर जिले में कार्यकर्ता सम्मेलन किया जाएगा......