8 हजार की रिश्वत लेता चाय वाला गिरफ्तार, छत से कूद गया सब इंस्पेक्टर…लेकिन बच नहीं पाया !Punjabkesari TV
1 hour ago 8 हजार की रिश्वत लेता चाय वाला गिरफ्तार, छत से कूद गया सब इंस्पेक्टर...;लेकिन बच नहीं पाया !
सोनीपत में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने खरखौदा थाने के सामने चाय की दुकान चलाने वाले व्यक्ति को 8 हजार रुपए की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है, वहीं इसी मामले में कार्रवाई करने पहुंची टीम को देखकर सब इंस्पेक्टर ने छत से कूदकर भागने की कोशिश की, लेकिन उसके पैरों में चोट आ गई, और बाद में टीम ने उसे भी पकड़ लिया......दरअसल, गांव सिसाना की एक महिला ने एसीबी टीम को शिकायत दी थी, कि एक मामले का निपटारा कराने के नाम पर सब इंस्पेक्टर हरिप्रकाश ने रिश्वत की मांग की, और पैसे थाने के पास चाय की दुकान चलाने वाले राकेश को देने की बात कही......शिकायत मिलने के बाद एसीबी की टीम ने जाल बिछाकर पहले बिचौलिए चाय वाले को दबोचा, फिर सब इंस्पेक्टर को भी गिरफ्तार कर लिया.......