गुड़गांव पहुंचने पर सभी छात्रों हुआ भव्य स्वागतPunjabkesari TV
1 hour ago श्रीलंका के दिगाना में हुए जूडो, जू-जित्सु साउथ एशियन चैम्पियनशिप में गुरुग्राम के रोटरी पब्लिक स्कूल के दो छात्र व दो छात्राओं ने गजब के कर्तब दिखाए। इस जू-जित्सु चैम्पियनशिप में 5 देशों के खिलाडियों से टक्कर हुई, जिसमें गुरुग्राम के खिलाड़ी का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा। रोटरी पब्लिक स्कूल टीचर एवं कोच दीपिका मान ने बताया कि साउथ एशियन चैम्पियनशिप की तैयारी उनके छात्र पिछले 6 माह से कर रहे थे। किसी भी खिलाड़ी ने अपनी प्रेक्टिस एक दिन भी नहीं छोड़ी। जू-जित्सु चैम्पियनशिप में जब इन छात्रों को मौका मिला तो उनके साथ गए सभी खिलाडि़यों ने अच्छा प्रदर्शन किया।