Himachal Pradesh

Anti Drug अभियान के तहत कूरियर सेवाओं की जांच, पुलिस की पैनी नजरPunjabkesari TV

59 minutes ago

हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चल रहे एंटी-चिट्टा अभियान को लेकर पुलिस लगातार कई पहल कर रही है। अब कूरियर सेवाओं पर भी पुलिस की नजर है। मादक पदार्थों की तस्करी में कूरियर का दुरुपयोग रोकने के लिए प्रदेश में कूरियर कार्यालयों की जांच शुरू कर दी गई है।

कांगड़ा जिले के धर्मशाला, मैक्लोडगंज, शाहपुर, कांगड़ा, नगरोटा, पालमपुर और बैजनाथ सहित विभिन्न थाना क्षेत्रों में पुलिस टीमों ने कूरियर कंपनियों के कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया।