Himachal Pradesh

Jogindernagar में भीषण अग्निकांड, परिवार लगा रहे मदद की गुहारPunjabkesari TV

56 minutes ago

जोगिंदरनगर के गलू क्षेत्र में बुधवार शाम एक भीषण अग्निकांड ने पूरे गांव को हिला दिया। ग्राम पंचायत गलू के द्रमण गांव में भूमि सिंह के घर में अचानक आग लग गई। आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग लगते ही घर में अफरा-तफरी मच गई। परिवार की बहू उस समय स्कूल से बच्चों को लेने गई हुई थी। आग देखते ही आसपास के लोग दौड़कर आए। स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया।