बरसात में पेयजल आपूर्ति बाधित न हो, Water Department अलर्ट मोड परPunjabkesari TV
7 hours ago पांवटा साहिब में जल शक्ति विभाग इस बार पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। विभाग ने सख्ती से तैयारी कर ली है ताकि बरसात में किसी भी हालत में पेयजल आपूर्ति बाधित न हो। पांवटा साहिब में जल शक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा है कि बारिश के इस मौसम को देखते हुए विभाग को 24 घंटे मुस्तैद रहना होगा। खासतौर पर नदी-नालों के किनारे बसे सभी पंप हाउस और पेयजल योजनाओं पर विशेष निगरानी रखी जाए।