छत्तीसगढ़ के धौरपुर गांव में शिक्षिकाओं को स्कूल पहुंचने के लिए मुश्किल रास्ते से गुजरना पड़ता है।Punjabkesari TV
29 minutes ago छत्तीसगढ़ के धौरपुर गांव में शिक्षिकाओं को स्कूल पहुंचने के लिए मुश्किल रास्ते से गुजरना पड़ता है। भारी बारिश के बाद गांव का संपर्क कट जाता है, जिसके चलते शिक्षिका संध्या हलदार और कर्मिला टोप्पो अपनी स्कूटर मारना में खड़ी कर करीब 3 किलोमीटर पहाड़ी और पथरीले रास्ते पर पैदल चलती हैं। इसके बाद उन्हें नदी पार करनी पड़ती है। कर्मिला टोप्पो अपनी 9 महीने की बेटी को गोद में लेकर यह सफर तय करती हैं।