भूसे की ट्रॉली बॉर्डर पर रोके जाने से परेशानी गौशाला हो रहे प्रभावित, प्रशासन को पत्र पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर रोकी जा रही ट्रॉलीPunjabkesari TV
37 minutes ago हिमाचल प्रदेश की गौशालाओं पर गहरा संकट आ गया है। पंजाब-हरियाणा बॉर्डर पर भूसे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉलियों को रोके जाने के बाद पिछले 15 दिनों से चारा सप्लाई पूरी तरह प्रभावित हो गई है। गौ सेवक और गौशाला संचालक अब गाय-बैलों को चारा देने के लिए परेशान हैं। स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि कई गौशालाओं में जानवर भूखे रहने को मजबूर हैं। बल्ह, पांवटा साहिब और अन्य क्षेत्रों की गौशालाओं में हालात बिगड़ चुके हैं।