जिला सीनियर क्रिकेट टीम के लिए ट्रायल, खिलाड़ियों ने दिखाया शानदार प्रदर्शनPunjabkesari TV
1 hour ago हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा 10 अप्रैल से ऊना में आयोजित अंतर जिला एकदिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। प्रतियोगिता की मेजबानी ऊना को मिलने से स्थानीय खिलाड़ियों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। इसी के तहत जिला स्तरीय सीनियर क्रिकेट टीम के गठन के लिए इंदिरा गांधी खेल परिसर में ट्रायल आयोजित किए गए।