Sirmaur में महिला की अधजली लाश से हड़कंप, Paota Sahib के कोलर में दहशतPunjabkesari TV
4 weeks ago सिरमौर जिले में एक बेहद दर्दनाक और रहस्यमय घटना ने पूरे इलाके को हिला दिया है। पांवटा साहिब उपमंडल के कोलर गांव के समीप जंगल में एक महिला की अधजली लाश मिली है। शव करीब 95 प्रतिशत तक जला हुआ है। महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। शनिवार को स्थानीय लोगों को जंगल में संदिग्ध वस्तु दिखाई दी। नजदीक जाने पर उन्होंने देखा कि एक महिला का शव आंशिक रूप से जला हुआ पड़ा है।