HRTC बस में दिखी आग, चालक की सूझ-बूझ से टला हादसाPunjabkesari TV
1 hour ago ऊना शहर में शनिवार सुबह उस समय हड़कंप मच गया जब तलवाड़ा से बद्दी जा रही हिमाचल पथ परिवहन निगम की एक चलती बस में अचानक आग लग गई। यह घटना रेड लाइट चौक के निकट हुई, बस के इंजन वाले हिस्से से पहले धुआं निकलना शुरू हुआ और देखते ही देखते आग की लपटें दिखाई देने लगीं।