15 हजार रिश्वत लेते Thana Prabhari मनीष कुमार हुआ गिरफ्तार, ACB ने रंगे हाथ दबोचाPunjabkesari TV
50 minutes ago #Chaibasa #ACB #Ghuskhordaroga #Corruption
15 हजार रिश्वत लेते थाना प्रभारी मनीष कुमार हुआ गिरफ्तार, ACB ने रंगे हाथ दबोचा
पश्चिमी सिंहभूम के चाईबासा में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो यानी ACB ने बंदगांव थाना प्रभारी मनीष कुमार को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। ACB के अनुसार, एक व्यक्ति ने शिकायत की थी कि अवैध पोस्ते की खेती से जुड़े मामले में मदद करने और केस से नाम हटाने के एवज में थाना प्रभारी की ओर से 15 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है। शिकायत का सत्यापन करने के बाद ACB ने ट्रैप की योजना बनाई। तय कार्रवाई के दौरान रिश्वत लेते ही ACB की टीम ने थाना प्रभारी को रंगे हाथ पकड़ लिया।