Jharkhand

पहले चोरी किया फिर घर में लगा दी आग, गरीब परिवार का रो-रो कर हुआ बुरा हालPunjabkesari TV

1 hour ago

गिरिडीह से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है,,,,जहां चोरों ने पहले घर में चोरी की और फिर सबूत मिटाने के लिए उसी घर में आग लगा दी,,,,घटना के वक्त पूरा परिवार शादी समारोह में गया हुआ था,,,,मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सीहोर स्थित श्रीराम कॉलोनी में चोरी और आगजनी की हैरान करने वाली वारदात सामने आई है,,,,,बताया जा रहा है कि पीड़ित राहुल कुमार मंडल अपने परिवार के साथ शादी समारोह में गए हुए थे,,,तभी चोरों ने खाली घर को निशाना बनाया,,,,चोरों ने घर में रखे कीमती सामान और जेवरात की चोरी की,,,,और इसके बाद घर में आग लगा दिया,,,जब घर से धुआं और आग की लपटें उठने लगी तब पड़ोसियों को इसकी जानकारी हुई,,,,,स्थानीय लोगों ने तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दी,,,,,इसके बाद मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया गया,,,,इस घटना में गृहस्वामी को करीब 5 लाख रुपए के नुकसान की बात सामने आ रही है,,,,,गृहस्वामी ने इस घटना के पीछे अपने ही परिचित लोगों पर शक जताया है,,,उन्होंने लिखित शिकायत दर्ज कराई है,,,,इस घटना को लेकर गृहस्वामी राहुल कुमार मंडल ने अपना दर्द साझा किया,,,,