महाकाल के दरबार में पहुंचीं किंजल दवे और मोनल गज्जर, भस्म आरती में हुई शामिलPunjabkesari TV
1 hour ago उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में रविवार सुबह प्रसिद्ध गुजराती गायिका किंजल दवे और फिल्म अभिनेत्री मोनल गज्जर ने बाबा महाकाल के दर्शन किए। दोनों हस्तियां प्रातःकालीन भस्म आरती में शामिल हुईं और भगवान महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग का आशीर्वाद प्राप्त किया।
दर्शन एवं पूजन के दौरान उन्होंने देश, समाज और जनकल्याण के लिए प्रार्थना की। बाद में श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति द्वारा उनका सम्मान भी किया गया।
देखिए बाबा महाकाल के दरबार से जुड़ी यह विशेष रिपोर्ट।