Kundli TV

उज्जैन में निकली बाबा महाकाल की भव्य सवारी, 7.80 लाख भक्तों ने किए दर्शनPunjabkesari TV

3 weeks ago

श्रावण माह के दूसरे सोमवार उज्जैन में बाबा महाकाल की भव्य सवारी धूमधाम और भक्ति के माहौल में निकाली गई। भगवान श्री महाकालेश्वर पालकी में श्री चन्द्रमोलेश्वर स्वरूप और हाथी पर श्री मनमहेश स्वरूप में विराजित होकर नगर भ्रमण पर निकले।

बाबा महाकाल की सवारी के दौरान उज्जैन में श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब देखने को मिला। 'जय श्री महाकाल' के जयघोष से सवारी मार्ग भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालुओं ने बाबा महाकाल के स्वरूपों पर पुष्पवर्षा कर अपनी श्रद्धा अर्पित की।