Kundli TV

किसने सबसे पहले रखा था सावन सोमवार व्रत? जानिए चंद्रदेव से इसका क्या है संबंधPunjabkesari TV

18 minutes ago

सावन सोमवार का व्रत भगवान शिव को समर्पित सबसे पवित्र व्रतों में से एक माना जाता है। मान्यता है कि सावन के सोमवार को भगवान शिव की पूजा, जलाभिषेक और व्रत करने से महादेव की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि सावन सोमवार व्रत की शुरुआत कैसे हुई? सबसे पहले यह व्रत किसने रखा था? धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माता पार्वती ने भगवान शिव को पति रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की थी और सावन सोमवार व्रत रखा था।