फ्रिज में बर्फ से बनी अमरनाथ शिवलिंग जैसी आकृति, दर्शन के लिए उमड़ने लगी भीड़Punjabkesari TV
1 hour ago यूपी के आगरा में एक घर के फ्रिज के अंदर बर्फ से बनी शिवलिंग जैसी आकृति चर्चा का विषय बनी हुई है. जैसे ही इस आकृति की जानकारी आसपास के लोगों को मिली, वे मौके पर पहुंचने लगे. लोगों ने इसे भगवान शिव का चमत्कार मानते हुए पूजा-अर्चना शुरू कर दी. जलाभिषेक किया गया और पूरे इलाके में 'हर-हर महादेव' के जयकारे गूंजने लगे.