सोमवती अमावस्या और अधिकमास समापन पर शिप्रा तट पर उमड़ा जनसैलाबPunjabkesari TV
1 hour ago आज धर्म और ज्योतिष की पावन नगरी उज्जैन में श्रद्धा और आस्था का एक अभूतपूर्व विहंगम नजारा देखने को मिला। अवसर है सोमवती अमावस्या और पुरुषोत्तम मास (अधिकमास) के समापन का! 

तड़के सुबह से ही शिप्रा नदी के प्रसिद्ध रामघाट, दत्त अखाड़ा घाट और सोमकुंड पर लाखों श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा, जो किसी मिनी कुंभ मेले जैसा प्रतीत हो रहा था। भक्तों ने पवित्र शिप्रा में डुबकी लगाई, सूर्य देव को अर्घ्य दिया और अपने पितरों की आत्मशांति के लिए श्राद्ध और तर्पण कर्म किए।