Kundli TV

सावन के पहले सोमवार महाकाल की नगरी में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव से गूंजा उज्जैनPunjabkesari TV

52 minutes ago

सावन के पहले सोमवार उज्जैन में उमड़ा आस्था का सैलाब 🔱🙏

श्रावण मास के पहले सोमवार पर धर्मनगरी उज्जैन में बाबा महाकाल के दर्शन के लिए हजारों श्रद्धालु पहुंचे। देर रात से ही श्री महाकालेश्वर मंदिर में भक्तों की लंबी कतारें लग गईं और पूरा महाकाल परिसर "हर-हर महादेव" और "जय श्री महाकाल" के जयघोष से गूंज उठा।

तड़के करीब 2:30 बजे मंदिर के पट खोले गए। परंपरागत पूजा-विधि के बाद बाबा महाकाल का जलाभिषेक, पंचामृत अभिषेक और भव्य श्रृंगार किया गया। इसके बाद महानिर्वाणी अखाड़े की ओर से भगवान महाकाल को पवित्र भस्म अर्पित की गई।

 भस्म आरती और बाबा महाकाल के दिव्य दर्शन की पूरी झलक देखिए इस वीडियो में।