36 वर्षों बाद श्रीनगर के विचारनाग मंदिर में हुआ शंखनाद!Punjabkesari TV
4 hours ago जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर स्थित सदियों पुराने ऐतिहासिक 'विचारनाग मंदिर' में एक बार फिर से वैदिक मंत्रोच्चार और शंखनाद गूंज उठा है। रविवार, 19 जुलाई को इस पवित्र धाम में भव्य धार्मिक अनुष्ठान के साथ मूर्ति की 'प्राण प्रतिष्ठा' और महायज्ञ का आयोजन किया गया।
दया कृष्ण धर समेत भारी संख्या में मौजूद श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने हवन कुंड में आहुतियां डालकर इस सांस्कृतिक पुनरुत्थान के ऐतिहासिक पल का साक्षी बनने का सौभाग्य प्राप्त किया।