सावधान! पन्ना में 'नुस्खा' पड़ा भारी...दर्द मिटाने के चक्कर में 'ज़हर' पी गया परिवारPunjabkesari TV
1 hour ago कहते हैं “नीम हकीम खतरा-ए-जान”...; यानी बिना डॉक्टर की सलाह के इलाज कभी-कभी जान पर भी बन सकता है...पन्ना जिले में एक ऐसा ही मामला सामने आया है, जहाँ हाथ-पैर और कमर के दर्द से छुटकारा पाने के लिए एक महिला ने घरेलू नुस्खा आजमाया, लेकिन यह नुस्खा पूरे परिवार पर भारी पड़ गया। धतूरा और एक स्थानीय जड़ी-बूटी का काढ़ा पीने के बाद महिला समेत उसके बेटे और बेटी की हालत बिगड़ गई और तीनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा
#Panna #Poison #Mpnews #Madhyapradesh #Punjabkesari