National

Delhi SIR के बाद Draft Voter List जारी,47 लाख नाम Draft Roll से बाहर,जानिए कब और कैसे जुड़ेगा नाम?Punjabkesari TV

54 minutes ago

दिल्ली में SIR के बाद जारी ड्राफ्ट मतदाता सूची ने चुनावी तस्वीर पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है, जहां करीब 47.7 लाख नाम फिलहाल सूची से बाहर हैं। चुनाव आयोग की गहन सत्यापन प्रक्रिया के बाद सामने आए इन आंकड़ों ने राजनीतिक हलकों से लेकर आम मतदाताओं तक हलचल बढ़ा दी है। हालांकि ड्राफ्ट सूची में नाम न होना अंतिम फैसला नहीं है और प्रभावित मतदाताओं को दावा-आपत्ति का अवसर दिया गया है। अब 30 सितंबर तक नाम जुड़वाने की प्रक्रिया और उसके बाद होने वाली जांच पर नजर रहेगी। आखिर किन वजहों से इतने बड़े पैमाने पर नाम ड्राफ्ट सूची से बाहर हुए और आगे क्या होगा, देखिए पूरी खबर।