UP elections 2027: BJP-SP में वादों की होड़, 2027 में किसका होगा महिला वोट | CM Yogi | AkhileshPunjabkesari TV
51 minutes ago उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी सरगर्मियां तेज हो गई हैं और इस बार महिला वोटर यानी आधी आबादी पर बीजेपी और समाजवादी पार्टी की खास नजर है। चुनाव से पहले दोनों दल महिलाओं को साधने के लिए अपनी-अपनी योजनाओं और वादों के साथ मैदान में उतर चुके हैं।एक तरफ योगी सरकार ने लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना के तहत 60 वर्ष या उससे अधिक उम्र की महिलाओं के लिए यूपी रोडवेज की बसों में आजीवन मुफ्त यात्रा की सुविधा शुरू की है। वहीं आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए ₹50 हजार तक की सहायता वाली योजना पर भी मंथन की खबरें सामने आ रही हैं।दूसरी तरफ समाजवादी पार्टी ने 'स्त्री सम्मान समृद्धि योजना' का ऐलान किया है। सपा के मुताबिक, 2027 में सरकार बनने पर महिलाओं को हर साल ₹40,000 की आर्थिक सहायता दी जाएगी और इस राशि में साल-दर-साल बढ़ोतरी का भी दावा किया गया है।