National

Thalapathy Vijay Oath Ceremony: तमिलनाडु के CM बने Vijay, TVK के किन 9 मंत्रियों ने शपथ ली? | UpdatePunjabkesari TV

1 month ago

तमिलनाडु की राजनीति में ऐतिहासिक बदलाव करते हुए अभिनेता से नेता बने विजय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर नई सरकार का गठन किया। छह दशकों से सत्ता पर काबिज द्रविड़ दलों को पराजित कर विजय के नेतृत्व वाली पार्टी ने पहली बार राज्य में गैर द्रविड़ सरकार बनाई है। चेन्नई में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल ने विजय सहित मंत्रिपरिषद को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री बनते ही विजय ने महिला सुरक्षा, मादक पदार्थ तस्करी पर रोक और दो सौ यूनिट निःशुल्क बिजली से जुड़े महत्वपूर्ण फैसलों को मंजूरी दी। अब पूरे देश की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि तमिलनाडु में शुरू हुआ यह नया राजनीतिक अध्याय राज्य की दिशा और दशा को किस प्रकार बदलता है?