National

Assam Election 2026: चुनाव बयार तेज, Amit Shah और Priyanka Gandhi असम दौरे पर | BJP | CongressPunjabkesari TV

1 hour ago

आज केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दो दिन के असम दौरे पर पहुंचे हैं। यहां पहुंचकर उन्होंने वाइब्रेंट विलेज का उद्घाटन किया और जनसभा को संबोधित किया और असम सरकार के कार्यों को गिनाया। वहीं 19 फरवरी को दो दिन के दौरे पर पहुंची हुई हैं। यहां पहुंचकर उन्होंने असम सरकार की कमियों को गिनाते हुए बीजेपी पर निशाना साधा। कुल मिलाकर दोनों ही कद्दावर नेता अपनी-अपनी पार्टी को सपोर्ट कर रहे थे। 126 विधानसभा क्षेत्रों वाले असम में मार्च-अप्रैल में चुनाव होने की उम्मीद है। विधानसभा चुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। दोनों पार्टियों के बड़े चेहरे असम में पहुंचकर चुनावी रैली कर रहे हैं। दोनों ही पार्टियों की नजर असम में जातीय समीकरण, चाय बागान, अल्पसंख्यक वोट और युवाओं को रोजगार दिलाने पर है।