National

BMC Budget 2026: BMC बजट पेश! मुंबई के लिए ₹80,952 करोड़ का ऐलान! | Mumbai | BJP | MaharastraPunjabkesari TV

1 hour ago

बृहन्मुंबई म्युनिसिपल कॉर्पोरेशन यानी बीएमसी ने वित्तीय वर्ष 2026–27 के लिए अपना बजट पेश कर दिया है। इस साल का बजट 80,952 करोड़ रुपये का है, जो पिछले साल के बजट 74,427 करोड़ रुपये की तुलना में 6,525 करोड़ रुपये अधिक है। बीएमसी कमिश्नर भूषण गगरानी ने इसे स्टैंडिंग कमेटी के चेयरमैन प्रभाकर शिंदे को पेश किया, जिसमें शहर के विकास और बुनियादी ढांचे के विस्तार पर जोर दिया गया है। बृहन्मुंबई इलेक्ट्रिक सप्लाई एंड ट्रांसपोर्ट यानी BEST  को 1000 करोड़ रुपए  दिए तो वहीं मुंबई फायर ब्रिगेड को 230.90 करोड़ रुपए का प्रावधान दिया है।