National

Delhi के Satya Niketan में Building Collapsed, DU के छात्र फंसे, हादसे की क्या है वजह?| UpdatePunjabkesari TV

1 month ago

दिल्ली के सत्य निकेतन में रविवार दोपहर एक बहुमंजिला इमारत अचानक ढह गई, जिसके मलबे में कई लोगों के दबे होने की आशंका जताई गई.हादसे की सूचना मिलते ही दमकल, दिल्ली पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे और मलबे में फंसे लोगों को निकालने का अभियान शुरू किया.अब तक कई घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया है, जबकि आसपास की इमारतों को भी एहतियातन खाली कराया गया.इमारत में पीजी और छात्रावास संचालित होने के कारण छात्रों के मलबे में फंसे होने की आशंका ने चिंता बढ़ा दी है.हादसे के पीछे निर्माण और बेसमेंट के काम से जुड़े पहलुओं की जांच के साथ अब सबसे बड़ा सवाल है—इस हादसे के लिए जिम्मेदार कौन है?