CJI Surya Kant का Digital Arrest पर कड़ा संदेश,संसद के किस फैसले का इंतजार नहीं करेगी Supreme Court?Punjabkesari TV
1 hour ago डिजिटल अरेस्ट जैसे साइबर अपराधों पर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। लंदन में आयोजित 43वें इंटरनेशनल सिम्पोजियम ऑन इकोनॉमिक क्राइम में CJI सूर्यकांत ने बदलते आर्थिक और साइबर अपराधों पर न्यायपालिका की सक्रियता का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि डिजिटल अरेस्ट जैसे नए अपराधों से निपटने के लिए अदालतें संसद के नए कानून का इंतजार नहीं कर रहीं। साथ ही केंद्र और राज्यों से ऐसे अपराधों की व्यापकता का आकलन करने और उनकी गंभीरता के अनुरूप कानूनी प्रावधानों पर विचार की बात सामने आई। कार्यक्रम में आर्थिक अपराध, मनी लॉन्ड्रिंग और नागरिक अधिकारों के बीच संतुलन पर भी न्यायपालिका का रुख स्पष्ट किया गया।