National

CJP को Paksitan से Funding,Jitendra Singh के आरोपों पर Abhijeet Dipke,Ashutosh Ranka ने किया पलटवार!Punjabkesari TV

15 minutes ago

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने CJP नेताओं अभिजीत दीपके और आशुतोष रांका पर विदेशी फंडिंग लेने के गंभीर आरोप लगाए हैं। मंत्री ने दावा किया कि दीपके को अमेरिकी डोनर्स और रांका को पाकिस्तानी नेताओं से आर्थिक मदद मिल रही है। इन आरोपों पर अभिजीत दीपके ने कट-कमीशन का सवाल उठाकर पलटवार किया, वहीं आशुतोष रांका ने सरकार के साथ हुई बातचीत का हवाला देकर आरोपों पर सवाल खड़े किए।  इस बीच 13 अक्टूबर के जंतर-मंतर प्रदर्शन की जांच के सिलसिले में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने 5 नवंबर को रांका और सौरव दास से करीब चार घंटे पूछताछ की। विदेशी फंडिंग के आरोपों और CJP के जवाबी हमलों के बीच केंद्र सरकार और संगठन के बीच टकराव तेज हो गया है।