CJP Protest: Jantar Mantar पर फिर झड़प, DMRC ने 16 Metro station किए बंद, PM Modi ने किया बड़ा ऐलान!Punjabkesari TV
51 minutes ago दिल्ली के जंतर-मंतर पर NEET पेपर लीक मामले को लेकर चल रहे आंदोलन में प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच देर रात फिर झड़प हुई, जिसके बाद हालात तनावपूर्ण हो गए। सुरक्षा कारणों से दिल्ली मेट्रो ने 16 मेट्रो स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद रखने का फैसला किया है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाने का ऐलान करते हुए दोषियों को कड़ी सजा दिलाने का भरोसा दिया। वहीं, इस घोषणा के बाद CJP ने सरकार पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री से इस्तीफे की मांग उठाई। जंतर-मंतर का यह आंदोलन अब परीक्षा व्यवस्था, कानून-व्यवस्था और सरकार की जवाबदेही पर देशव्यापी बहस का केंद्र बन गया