National

Ram Mandir Donation Scam: राम मंदिर चोरी मामले में Champat Rai,Anil Mishra को SIT ने दी Clean Chit!Punjabkesari TV

55 minutes ago

अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा गबन मामले में उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा गठित विशेष जांच दल ने पूर्व महासचिव चंपत राय और पूर्व सदस्य अनिल मिश्रा को क्लीन चिट दी है.लखनऊ मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत के नेतृत्व वाली एसआईटी ने अपनी अंतिम रिपोर्ट शासन को सौंप दी, जिसके बाद रिपोर्ट आवश्यक कार्रवाई के लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट को भेजी गई. मामले में पहले दर्ज एफआईआर के आधार पर आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि चढ़ावे में कथित गड़बड़ी को लेकर जांच और कार्रवाई जारी है.वहीं मंदिर प्रशासन में सुधार के लिए पूर्णकालिक मुख्य कार्यकारी अधिकारी की नियुक्ति की प्रक्रिया भी आगे बढ़ रही है. हालांकि सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में चल रही जांच की रिपोर्ट अभी बाकी है, ऐसे में चढ़ावा मामले में अंतिम तस्वीर और जिम्मेदारी तय होने का इंतजार है.