National

Congress Protest CEC: Gyanesh Kumar पर कांग्रेस का हल्लाबोल,देशभर में प्रदर्शन, इस्तीफे की मांगPunjabkesari TV

19 minutes ago

SIR यानी स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन को लेकर चुनाव आयोग पर सियासी घमासान तेज हो गया है। कांग्रेस ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देशव्यापी प्रदर्शन किया और उनके इस्तीफे की मांग की। गुवाहाटी, चंडीगढ़, लखनऊ, कोलकाता, देहरादून, मणिपुर और पटना समेत कई जगहों पर कांग्रेस कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे। पटना में प्रदर्शन के दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हुई और पुलिस ने वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। विवाद की शुरुआत चुनाव आयोग के भीतर दो चुनाव आयुक्तों की कथित आपत्तियों से जुड़ी रिपोर्ट के बाद हुई। वहीं चुनाव आयोग ने कहा है कि अंतिम फैसले सर्वसम्मति से लिए गए थे। बीजेपी ने भी कांग्रेस के आरोपों को खारिज किया है।