Bihar Congress में मचा घमासान, पैसे लेकर Party के पद देने पर नेताओं ने उठाए सवाल! | Rahul GandhiPunjabkesari TV
53 minutes ago कांग्रेस इस समय अपने ही संगठन से जुड़े दो बड़े विवादों को लेकर घिरी हुई है। बिहार में ‘सृजन साथी’ अभियान के तहत 50 रुपये लेकर सदस्य जोड़ने और उसी आधार पर संगठनात्मक पदों की सिफारिश किए जाने की व्यवस्था पर पार्टी के भीतर ही विरोध के स्वर तेज हो गए हैं, जबकि कर्नाटक में 10 हजार ‘भारत जोड़ो यूथ क्लब’ बनाने की सरकारी योजना को लेकर बीजेपी ने सरकारी संसाधनों के राजनीतिक इस्तेमाल का आरोप लगाया है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता इस मॉडल को संगठन की विचारधारा और पारदर्शिता के खिलाफ बता रहे हैं, वहीं विपक्ष इसे जनता के टैक्स के पैसे से राजनीतिक अभियान चलाने की कोशिश करार दे रहा है। आखिर बिहार के ‘सृजन साथी’ मॉडल पर विवाद क्यों खड़ा हुआ, कर्नाटक की योजना पर क्या आरोप लगे, कांग्रेस की दलील क्या है और इन दोनों घटनाक्रमों का पार्टी की राजनीति पर क्या असर पड़ सकता है, देखिए इस विशेष रिपोर्ट में।