National

Iran Attack on UAE: ईरान यूएई के कई शहरों को मिसाइल और ड्रोन से बना रहा निशाना | US | IsraelPunjabkesari TV

1 hour ago

इजरायल-अमेरिका द्वारा ईरान पर हमला किए हुए 17 दिन बीत चुके हैं. जंग आज 18वें दिन में प्रवेश कर चुकी है. मिडिल ईस्ट में जारी यह संघर्ष थमने का नाम नहीं ले रहा है. दुनिया भर के लोग इसकी वजह से प्रभावित हो रहे हैं. तेल और गैस की कीमतों को लेकर लोगों की चिंता बढ़ गई है. उधर ईरान के हमले अब सीधे खाड़ी देशों तक पहुंचे यूएई के कई शहरों को मिसाइल और ड्रोन से निशाना बनाया जा रहा है। 28 फरवरी को युद्ध की हुई थी शुरुआत. तब ईरान ने जवाब में यूएई पर हमला बोला था। आज सुबह यूएई की राजधानी अबू धाबी में मिसाइल से हमले हुए। जिसपर यूएई ने अपना हवाई क्षेत्र अस्थाई रूप से बंद कर दिया है। यूएई के राष्ट्रपति के सलाहकार अनवर गर्गाश ने कहा कि वह अपने क्षेत्र का इस्तेमाल ईरान पर हमला करने के लिए नहीं होने देगा। यूएई संवाद और कूटनीति के लिए प्रतिबद्ध है लेकिन अगर उसके ऊपर हमला होता है तो वह आत्मरक्षा का अधिकार भी रखता है।