National

IAS Divya Mittal Resigns:UP की IAS ने 13 साल बाद क्यों दिया इस्तीफा?कौन हैं दिव्या मित्तल?| AkhileshPunjabkesari TV

1 hour ago

IAS दिव्या मित्तल ने 13 साल की प्रशासनिक सेवा के बाद अपनी इच्छा से इस्तीफा दे दिया है। IIT दिल्ली और IIM बेंगलुरु से पढ़ाई करने वाली दिव्या मित्तल ने लंदन की नौकरी छोड़कर भारत लौटने और IAS बनने का फैसला किया था। उत्तर प्रदेश में संत कबीर नगर, मिर्जापुर और देवरिया की जिलाधिकारी के तौर पर उन्होंने कई अहम जिम्मेदारियां संभालीं।इस्तीफे के बाद दिव्या मित्तल ने अपने भावुक संदेश में 13 साल के सफर, देशसेवा और उन लोगों को याद किया, जिनके लिए उन्होंने काम किया। उन्होंने कहा कि पद भले ही छूट गया है, लेकिन देश की मिट्टी से मिला सपना अभी बाकी है।आखिर कौन हैं दिव्या मित्तल? उन्होंने IAS की नौकरी क्यों छोड़ी और अब उनका अगला कदम क्या होगा? देखिए इस खास रिपोर्ट में।