National

Sonam Wangchuk Released: सोनम वांगचुक हटाया NSA, 170 दिन बाद जेल से रिहा | Central GovtPunjabkesari TV

6 months ago

केंद्र सरकार ने आज लद्दाख के सामाजिक कार्यकर्ता और इंजीनियर सोनम वांगचुक पर लगा नेशनल सिक्युरिटी एक्ट (NSA) हटा दिया है। सरकार ने कहा कि यह आदेश तुरंत प्रभाव से लागू हुआ। गृह मंत्रालय के अनुसार, सोनम ने NSA एक्ट के तहत अपनी हिरासत की अवधि का लगभग आधा हिस्सा पूरा कर लिया है। आज सुबह करीब 10 बजे सोनम की पत्नी गीतांजलि जोधपुर जेल पहुंचीं। कागजी कार्रवाई पूरी करते हुए दोपहर सवा एक बजे पत्नी के साथ एक निजी गाड़ी से जेल से बाहर निकले। 24 सितंबर 2025 को लेह हिंसा हुई थी और उनकी गिरफ्तारी हुई थी। दो दिन बाद 26 सितंबर को राष्ट्रीय सुरक्षा अधिनियम (NSA) के तहत वांगचुक को हिरासत में लिया था। आज 170 दिन बाद जोधपुर जेल से उनकी रिहाई हो गई है। इस पर उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई है।