PM Modi Punjab Visit: Jalandhar से PM का संदेश,2027 में BJP की सरकार बनना तय |AAP |CM Mann |KejriwalPunjabkesari TV
1 hour ago PM Modi Punjab Visit: 1 फरवरी 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पंजाब दौरे पर रहे. रविदास जयंती के मौके पर पीएम मोदी जालंधर के डेरा सचखंड बल्लां पहुंचे. यहां पहुंच पीएम मोदी ने संत निरंजन दास जी के पैर छुए और जनता को संबोधित किया. इसके बाद पीएम मोदी ने आदमपुर हवाई अड्डे का नामकरण करते हुए इसे श्री गुरू रविदास जी हवाई अड्डा आदमपुर नाम दिया. पीएम मोदी ने लुधियाना में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट हलवारा का वर्च्युअल उद्घाटन भी किया. पीएम मोदी के पंजाब दौरे को लेकर पंजाब की आम जनता में काफी उत्साह दिखा. इस दौरान पंजाब केसरी के साथ बातचीत में लोगों ने स्पष्ट रूप से पंजाब में 2027 विधानसभा चुनाव में बीजेपी की सरकार बनने का दावा किया. वहीं इस पंजाब विधानसभ चुनाव को लेकर राजनीतिक संदेश के रूप में पीएम का दौरा किन मायनों में खास रहा देखिए इस रिपोर्ट में.