Delhi Muskan Murder : मुस्कान की Imran ने क्यों की ह*त्या, हिंदू-मुस्लिम एंगल ने बढ़ाया सस्पेंस! |Punjabkesari TV
59 minutes ago दिल्ली के तिलक नगर के ओल्ड महावीर नगर में 21 साल की मुस्कान की हत्या से सनसनी फैल गई। आरोप है कि घर में अकेली मुस्कान पर जिम ट्रेनर इमरान ने चाकू से हमला किया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बिल्डिंग में लगे CCTV कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।बताया जा रहा है कि मुस्कान और इमरान की मुलाकात जिम में हुई थी। परिवार और दोस्तों की ओर से मुस्कान को पहले परेशान किए जाने के दावे भी सामने आए हैं, हालांकि इन दावों की आधिकारिक पुष्टि अभी जांच का विषय है।इस हत्याकांड में पुलिस हत्या की वजह, दोनों के बीच विवाद और आरोपी के फरार होने के बाद उसके संभावित ठिकानों की जांच कर रही है। CCTV फुटेज और अन्य तकनीकी सबूतों के आधार पर आरोपी तक पहुंचने की कोशिश जारी है।