INDIA Bloc Meeting: Delhi में इंडिया गठबंधन की बैठक, DMK ने क्यों बनाई दूरी? | Rahul Gandhi| MamataPunjabkesari TV
45 minutes ago दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशनल क्लब में आयोजित इंडिया गठबंधन की अहम बैठक में 23 विपक्षी दलों के नेताओं ने हिस्सा लिया, जहां केंद्र सरकार की नीतियों, महंगाई, बेरोजगारी और चुनावी मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई। बैठक में कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, आरजेडी समेत कई दलों ने आगामी राजनीतिक रणनीति और 2027 के विधानसभा तथा 2029 के लोकसभा चुनावों की तैयारियों पर मंथन किया। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने बताया कि विपक्ष ने शिक्षा, रोजगार, आर्थिक चुनौतियों और चुनावी पारदर्शिता जैसे मुद्दों पर साझा रुख अपनाने पर सहमति बनाई है। वहीं कुछ सहयोगी दलों की अनुपस्थिति और गठबंधन के भीतर मौजूद राजनीतिक मतभेद भी चर्चा का केंद्र रहे। अब सवाल यह है कि क्या विपक्षी दल इस एकजुटता को आगामी चुनावों तक बनाए रख पाएंगे और भाजपा के खिलाफ प्रभावी चुनौती पेश कर सकेंगे।